आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की मुख्यमंत्री धामी ने शुरुआत की

Slider उत्तराखंड

देहरादून :

देश मे चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड में भी हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी हर घर तिरंगा की जिम्मेदारी दी है। वही आज सुबह 7:30 बजे राजधानी देहरादून के गांधी पार्क से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्कूली छात्र छात्राओं के साथ तिरंगा लेकर रैली में भाग लेते हुए पैदल यात्रा की ।

ये रैली गांधी पार्क से घंटाघर होते हुए एसले हॉल चौक तक निकली गयी, रैली में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉo धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ जिलाधिकारी सोनिका और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर शामिल हुए । उत्तराखंड सरकार ने राज्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 लाख घरों में तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य रखा है। ये कार्यक्रम 13 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जाना है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी लोगों से अपील की है कि इस महा अभियान में सभी को अपनी सहभागिता दें। वही आज हजारों की संख्या में पहुंचे स्कूली छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम को प्रभात फेरी निकालकर सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *