Big Breaking: भाजपा के हुए कर्नल अजय कोठियाल

Slider उत्तराखंड राजनीति

कर्नल अजय कोठियाल ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के 2022 में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। जो गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और हार का सामना करना पड़ा था।  जिसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ अब भाजपा का हाथ थाम लिया है। साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता रहे भूपेश उपाध्याय भी आज कर्नल कोठियाल के साथ भाजपा में शामिल हो गए है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *