Big Breaking: उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने UPSC परीक्षा में 19 वा रेक हासिल किया

Slider उत्तराखंड

पिथौरागढ़:

उत्तराखंड की बेटी दीक्षा जोशी ने UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, पहले प्रयास में ही उन्होंने 19 वीं रैक हासिल कर IAS जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर ली है।

दीक्षा ने इंटर तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से करने के बाद दीक्षा ने देहरादून से उच्च शिक्षा ग्रहण की है।इसके बाद दीक्षा ने एमबीबीएस की पढ़ाई करने का मन बनाया था। MBBS की पढ़ाई के साथ वह दो साल से यूपीएससी की भी तैयारी कर रही थीं। दीक्षा ने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है।

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देश में पहले स्थान पर बिजनौर की श्रुति शर्मा हैं। जबकि अंकिता अग्रवाल दूसरे और गामिनी सिंगला तीसरे नंबर पर हैं। यानी UPSC की परीक्षा में बालिकाओं का दबदबा दिखा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी #cmpushkarsinghdhami ने भी दीक्षा को बधाई दी है वहीं अल्मोड़ा से बीजेपी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, युमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, महेश नयाल, विनीत बिष्ट, राजेन्द्र कैड़ा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, संजय बिष्ट व पिथौरागढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता सहित अनेक लोगों ने दीक्षा को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *