Big Breaking : उत्तराखंड के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा पर सट्टा बाज़ार में 50-50 का जोर

Slider उत्तराखंड

चुनावी चर्चा गर्म है:

उत्तराखंड 2022 के चुनाव का मतदान दिन बीत जाने के बाद भी सूत्रों की माने तो सट्टा बाज़ार गरमा गया है। सूत्रों के अनुसार सट्टा बाजार में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जबरदस्त टक्कर मानी जा रही है। जिसके चलते सट्टा बाजार में सटोरियों ने 50-50 का आंकलन लगाया है, 10 मार्च को चुनावी नतीजे घोषित होने हैं परंतु अब प्रत्याशियों की धड़कन तेज होने लगी है, वही भाजपा के लिए उत्तराखंड में रिवर्स सरकार बनाना इतना आसान नहीं दिख रहा जितना 2017 में मोदी लहर में नजर आ रहा था परंतु कांग्रेस की मजबूती ने सट्टे बाजार में सटोरियों के लिए माहौल गरमा दिया है। जहां एक तरफ भाजपा अपनी जीत को लेकर स्वस्थ दिखाई दे रही है, वही कांग्रेस भी चुनावी मैदान में मजबूत स्थिति में दिख रही है जिसके चलते सट्टा बाजार में कांग्रेस और बीजेपी में टक्कर मानी जा रही है जिसके चलते सटोरियों के दोनों ही दलों पर बराबर का पैसा लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *