भाजपा में खलबली : आज मुख्यमंत्री धामी के अचानक दिल्ली जाने के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भी दिल्ली को रवाना

Slider उत्तराखंड

उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अचानक दिल्ली रवाना हुए और उनके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी दिल्ली रवाना हुये। सभी के दिल्ली जाने का अलग- अलग तर्क दिया जा रहा है।

इस समय उत्तराखंड की सियासत में बहुत तेजी से चर्चाओं का माहौल गरम हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भी दिल्ली रवाना हो गये हैं। इन तीनों शीर्ष नेताओं के दिल्ली जाने पर बीजेपी मंत्री मंडल में हलचल मच गई है। अभी किसी के किसी भी कार्यक्रम की पूरी जानकारी नहीं मिल रही है लेकिन यह भी माना जा रहा है कि ये तीनों हाईकमान से मिल सकते हैं।

इस तरह से सीएम के बाद दो अन्य शीर्ष नेताओं के दिल्ली जाने पर हर कोई अटकलें लग रही हैं कि आखिर दिल्ली में क्या होने जा रहा है। सीएम के अनुसार वे केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात करेंगें। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के स्टाफ का कहना है कि उनका दौरा पहले से ही निर्धारित था। साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर बीजेपी प्रवक्ता स्पष्ट जवाब देते नहीं दिख रहे हैं।

उत्तराखंड सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों की धड़कन तेज हुई 

तीन शीर्ष नेताओं के दिल्ली दौरे पर अचानक जाने पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मंडल के कुछ मंत्रियों की धड़कने तेज हो गई हैं। भर्ती घोटालों में हाईकमान के फीडबैक मांगने पर दो से तीन मंत्रियों की कुर्सी पर खतरा भी मंडरा रहा है। यह माना जा रहा है कुछ मंत्रियों को हटाकर नया मंत्री मंडल बनाया जा सकता है और नये और युवा चेहरों को जगह दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *