गुजरात में इतिहास रचती भाजपा तो हिमाचल में कांग्रेस का परचम

Slider उत्तराखंड

नई दिल्ली :

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। जो सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। जबकि गुजरात में दो चरणों में 1 दिसंबर व 5 दिसंबर को मतदान हुआ था।
आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में गुजरात में बीजेपी को ऐतिहासिक बढ़त 182/ 158 सीटों में बढ़त बनाये हुए है। वही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 68/390 सीटों पर आगे चल रही है।

गुजरात में बीजेपी इतिहास रचती नजर आ रही हैं। अभी तक गुजरात में बीजेपी 158 सीटों में आगे चल रही है। कांग्रेस 14 सीटों में सिमटती नजर आ रही है। जबकि गुजारात में आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। गुजरात की कुल 182 सीटों में मतगणना हो रही है।
वहीं हिमांचल में बीजेपी की सत्ता जाती हुई नजर आ रही है कांग्रेस 39 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। हिमाचल में सुबह 8 बजे से हो रही मतगणना के रूझानों में कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी आगे बड़ती दिखाई दे रही थी । ताजा आंकड़ों में बीजेपी 26 में तो कांग्रेस 39 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। जबकि 3 सीटों पर अन्य आगे हैं। यहां आम आदमी पार्टी शून्य पर है।
वहीं यूपी मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव आगे चल रही हैं।