राज्यपाल से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक व अपर निदेशक ने मुलाकात की

Slider उत्तराखंड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि देश के वन संसाधनों के कुशल प्रबंधन तथा वन्य प्राणियों के संरक्षण मे वन सेवा के अधिकारियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। वन अधिकारियों को सतत विकास की धारणा के साथ कार्य करना चाहिए।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक श्री भारत ज्योति तथा अपर निदेशक सुशील कुमार अवस्थी ने मुलाकात की। भारत ज्योति ने राज्यपाल को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के विभिन्न प्रगति कार्यों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि वनों तथा वन संपत्तियों के कुशल प्रबंधन हेतु वन सेवा के अधिकारियों को आधुनिक टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटाइजेशन, सेटेलाइट तकनीक आदि का पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। वन अधिकारियों को वनों के संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उनमें ग्रामीणों तथा स्थानीय लोगों के साथ समन्वय के साथ कार्य करने की मानसिकता विकसित करनी होगी। इससे वन अधिकारियों को स्थानीय लोगों के परंपरागत अनुभवों का भी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *