Big Breaking : यूपी के मुख्यमंत्री योगी को एक मुस्लिम परिवार अपनी संपत्ति अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए दान करना चाहता हैं

Slider उत्तराखंड

उत्तरप्रदेश / मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक मुस्लिम परिवार ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी 90 लाख रुपयों की निजी संपत्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपने की बात कही हैं। जिससे की देश प्रदेश के मुस्लिम समाज से ये सन्देश जाए की मुसलमान अयोध्या और हिंदुओं से प्रेम करता है। मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी डॉक्टर मौहम्मद समर गजनी ने बीते शुक्रवार को ये घोषण की कि वे अपनी संपत्ति से लगभग 90 लाख रुपये की निजी संपत्ति को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सप्रेम भेंट करना चाहते हैं। जिससे की इस संपत्ति को बेचकर इससे प्राप्त रुपयों से श्री राम मंदिर निर्माण में प्रयोग में लगाया जा सके।

गौरतलब है कि डॉo समर गजनी वही हैं जो भगवा वस्त्र पहनकर ईद की नमाज अदा करने के उपरांत चर्चा में आए थे। डॉo समर गजनी भाजपा अल्पसंख्यक समाज मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। जिन्होंने आज भाजपा प्रेम और योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर अपनी संपत्ति को श्री राम मंदिर निर्माण कार्यों के लिए दान करने की स्वेच्छा से घोषणा की है।

डॉ o समर गजनी ने कहा कि ईद की नमाज में जो हमने भगवा कपडे़ पहने थे उसमे पूरे देश को एक सन्देश देने का मकसद था कि सीएम योगी के कपड़ो का जो भगवा रंग है वह किसी विशेष धर्म के या हिन्दू-मुस्लिम के खिलाफ नहीं है। भगवा गुंडों के खिलाफ है, ये भगवा जो है उत्तर प्रदेश को एक विशेष राज्य बनाना चाहता है जो भारत के इतिहास में दर्ज किया जाए। जो प्रदेश को ऊंचे स्थान पर ले गए और एक सही मायनो में राम राज्य लाना चाहते हैं। जिसके लिए हिन्दुओं और मुस्लिमों को भी आगे बढ़ना होगा और सबको गले लगाना होगा। उन्होंने कहा कि 15 मई से हम घर घर जा कर मुस्लिम समाज में ये सन्देश देंगे की सीएम योगी के साथ आएं और दोस्ती का हाथ बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *