Exclusive News : फोटो भी बोलती है क्या कांग्रेस का ये नेता जल्द भाजपा में होगा शामिल ?

Slider उत्तराखंड

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वाह नेता प्रतिपक्ष के ऐलान के बाद कांग्रेस में मचे घमासान के बाद अब बहुत जल्दी कांग्रेस को एक झटका पौड़ी गढ़वाल से लग सकता है । माना जा रहा है कि पौड़ी गढ़वाल के यम्केश्वर ब्लॉक से रहे ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा बहुत ही जल्दी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हाल ही में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बीते शनिवार को उनके घर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे । जिसके बाद काफी देर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ उनकी बातचीत हुई।

अब कांग्रेस के वर्तमान में मचे बवाल को देखते हुए सूत्रों की मानें तो बहुत ही जल्दी महेंद्र सिंह राणा कांग्रेस से एक बहुत बड़ा धड़ा लेकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। महेंद्र सिंह राणा यमकेश्वर ब्लॉक से दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे है व वर्तमान में उनकी पत्नी यम्केश्वर ब्लॉक ब्लाक की प्रमुख हैं। महेंद्र सिंह राणा का हर बार यमकेश्वर विधानसभा से टिकट ना मिलना कहीं ना कहीं उनके अंदर विरोध का भी जरिया बन सकता है। जो अब शायद भाजपा में शामिल होना महेंद्र सिंह राणा का एक कांग्रेस के प्रति रोष दिखाई दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *