तस्वीरे भी कुछ कहती है: युवा मुख्यमंत्री धामी पर जनता दरबार मे उम्मीद भरी की नजरें

Slider उत्तराखंड

देहरादून:
जी हा तस्वीरे भी दर्द बयां करती है,कुछ ऐसा ही मिलता है मुख्यमंत्री जनता दरबार में प्रदेश से आये दूर दराज के लोग बच्चे, युवा हो या फिर बुजुर्ग,विकलांग सब उम्मीद की नज़र लिए युवा मुख्यमंत्री धामी के पास अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचते हैं। जहां वे मुख्यमंत्री को आस भारी नजरो से देखते है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के उचित समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा जाय एवं उन पर हुई कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *