Exclusive : उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में अपने अपने स्तर पर जुटे उम्मीदवार

Slider उत्तराखंड

नई दिल्ली / देहरादून :

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कवायद तेज होती जा रही है। सभी उम्मीदवार भाजपा नेता अपने अपने स्तर से आलाकमान की आओ भगत में जुट गए है । उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में चमोली के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, राजपुर से विधायक खजान दास तो वहीं युवा चेहरों की बात करें तो भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल व देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी का नाम भी जोरों पर है। वही दिल्ली से लेकर उत्तराखंड में अंदर खाने चल रही एक ने पर नाम और भी है उत्तराखंड के राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी की भी है। इस बीच कई अन्य नामों पर भी राजनीतिक गलियारों में बातें गर्म जोशी से हो रही है। हालांकि उत्तराखंड के नए भाजपा अध्यक्ष के नाम पर मोहर तो भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने ही लगानी है। परन्तु भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने अपने स्तर से कवायद शुरू कर दी है। बस अब इंतजार करना होगा कि ऊंट किस ओर करवट बदलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *