Big Breaking: मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहा स्पाइस जेट का विमान तूफ़ान में फंसा 40 यात्री हुए घायल

Slider उत्तराखंड

मुंबई से पश्चिम बंगाल दुर्गापुर जा रहा स्पाइस जेट का विमान लैंडिंग के समय तेज तूफ़ान में फंस गया जिस कारण विमान तेज हवा में गोते खाने लगा । इस विमान में 185 यात्री सवार थे। जिसमे 40 यात्री घायल हो गए है। जिसमे 12 यात्री गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है । बताया जा रहा है कि आज सुबह स्पाइस जेट का विमान 185 यात्रियों को लेकर मुम्बई से पश्चिम बंगाल दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी जो लैंडिंग के समय तेज तूफ़ान की चपेट में आने से गोते खाने लगा जिसके चलते कैबिन में रखा सामान यात्रियों के ऊपर गिरने लगा। जिस कारण यात्रियों को गंभीर चोटें लगी है। गनीमत ये रही कि विमान को पायलट ने सकुशल लैंडिंग करा दी है। वही स्पाइस जेट के अधिकारियों ने घायल यात्रियों के इलाज की जिम्मेदारी लेते हुए जांच के आदेश दे दिये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *