ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिस कर्मी ने मारी गोली, मंत्री हालत गंभीर

Slider उत्तराखंड

ओडिशा/भुवनेश्वर

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास एक सब इंस्पेक्टर  ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर बंदूक तान चलाई गोली , घायल स्वास्थ्य मंत्री को हॉस्पिटल लेजाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। यह घटना यहां गांधी चौक के पास हुई जब नबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार से उतरे और उनके समर्थक उन्हें माला पहना रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी एक पुलिस एएसआई ने फायरिंग कर दी। उसका नाम गोपालचंद्र दास है, जिसकी गोली मारकर हत्या बृजराजनगर एसडीपीओ ने की है।

सीने में गोली लगने से ओडिशा  के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास घायल हो गए। बहरहाल मंत्री को बचा लिया गया और उनको झारसुगुड़ा अस्पताल ले जाया गया। ओडिशा के मंत्री ब्रजराजनगर में बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यालय का उद्घाटन करने वाले थे। रास्ते में गांधी चौक इलाके में वे कार से उतरे और पैदल ही नए बनाए गए पार्टी कार्यालय जाने वाले थे, तभी एएसआई ने उन पर फायर कर दिया। मंत्री नबा दास को अब झारसुगुड़ा हवाई अड्डे ले जाया गया है। उनको एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर  ले जाया जाएगा । ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की सुरक्षा में इस तरह की बड़ी और घातक चूक कैसे चूक कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर हमले पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि ‘मैं हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने को कहा गया है। ओडिशा पुलिस के आईजी क्राइम को मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि ब्रजराजनगर के गांधी चौक की पुलिस चौकी में एएसआई की ड्यूटी थी। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अचानक ही मंत्री नबा दास पर फायर कर दिया।

इस घटना के पीछे आखिर क्या कारण था? इसके बारे में अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। जबकि एक चश्मदीद ने बताया कि लोक शिकायत कार्यालय के उद्घाटन समारोह में नबा दास मुख्य अतिथि थे। उनके पहुंचते ही स्वागत के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। हमने देखा कि एक पुलिस कर्मी मंत्री को करीब से गोली मारकर भाग रहा है।