पाकिस्तान के तानाशाह पूर्व जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन

Slider उत्तराखंड

पाकिस्तानी के सैन्य तानाशाह पूर्व जनरल परवेज मुशर्रफ की दुबई में मृत्यु हो गई है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुशर्रफ को दिल और उम्र दराज कई स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं थीं। जनरल परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान में 1999 तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बिना बताए भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध कराया था। उन्होंने सेनाध्यक्ष रहते हुए  तख्तापलट कर पाकिस्तान में मार्शल लॉ भी घोषित किया था। उन्हें पाकिस्तान के सबसे भ्रष्ट सैन्य शासकों व राजनीतिक नेताओं में गिना जाता है। दावा किया जाता है कि परवेज मुशर्रफ के कारण ही भारत और पाकिस्तान में दुश्मनी और ज्यादा गहरी हुई थी।

भारत के खिलाफ करगिल युद्ध की साजिश रची थी : 

परवेज मुशर्रफ कारगिल युद्ध के समय पाकिस्तान सेना के प्रमुख थे। बहुत से पाकिस्तानी मीडिया पत्रकारों के अनुसार, मुशर्रफ ने कारगिल युद्ध को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को किनारे कर दिया था। मुशर्रफ ने पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को देश से बाहर जाते ही 1999 में सैन्य तख्तापलट कर दिया था। उस समय नवाज शरीफ श्रीलंका दौरे पर गए थे। पहले तो उन्होंने मॉर्शल लॉ लगाया और बाद में खुद को पाकिस्तान का राष्ट्रपति घोषित कर दिया।