दुःखद: पौड़ी के पैठाणी के स्योली मार्ग में मैक्स खाई में गिरी चार युवकों का निधन

Slider उत्तराखंड

पौड़ी/ पैठाणी:

पैठाणी थाने के अंतर्गत स्योली खंड मार्ग पर चूठानी बैंड के पास एक मैक्स के गहरी खाई में गिरने से चार युवकों की मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत खराब होने पर उन्हें पैठानी व पाबो से पौड़ी रेफर कर दिया गया है। सभी युवक बिसौना पट्टी चांदपुर चमोली के रहने वाले हैं।

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री धन सिंह रावत  ने दुर्घटना में मारे गए युवकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भगवान उन परिवारों को शक्ति दे जिनके बच्चे असमय काल के गाल में चले गए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी को घायलों को समुचित उपचार देने को कहा है। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि आज शाम लगभग साढ़े तीन बजे चूठाणी बैंड के पास एक वाहन मैक्स संख्या यूकेटीए 0390 के करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिरने से उसमे सवार 16 वर्षीय अमित नेगी पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 घायल हो गए। घायलों को पैठानी व पाबो अस्पताल में भर्ती कराया गया। पाबो अस्पताल में रोहित पुत्र शेर सिंह 19, बलवंत सिंह पुत्र कल्याण सिंह 21 व संतोष पुत्र अमर सिंह 22 की उपचार के दौरान मौत हो गई।

घायलों की स्थिति खराब होने पर हायर सेंटर पौड़ी रेफर किया गया हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मिली है कि एक ही गांव के ये युवक होली का चंदा इक्कठा करने पैठानी आए थे और साढ़े तीन बजे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया । पुलिस के मुताबिक अभी ये अनुमान है कि ओवर स्पीड होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया हों। इस बात की अभी जानकारी नहीं है कि वाहन कौन चला रहा था। वाहन स्वामी दुर्घटना के समय पैठानी बाजार में ही था। उसका कहना है कि सभी युवक उसके गांव के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *