एक शादी समारोह में दूल्हे की जूते- चप्पलों से जमकर पिटाई हुई: जाने क्या है मामला

Slider उत्तराखंड

देहरादून ब्यूरो: 

ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में एक शादी समारोह में दूल्हे की जूते- चप्पलों से जमकर पिटाई हुई। यहां शादी समारोह में एक महिला ने पहुंचकर दूल्हे की चप्पलों से पिटाई करने लगी। यह महिला अपने को दूल्हे की दूसरी पत्नी बता रही थी। शातिर दूल्हा यहां तीसरी शादी करने जा रहा था लेकिन उसके मनसूबों पर उसकी दूसरी पत्नी ने पानी फेर दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दूल्हे को वहां से बचाकर थाने ले गई।

गदरपुर के एक धर्मशाला में शुक्रवार को शादी समारोह चल रहा था। बारात दरवाजे तक पहुंची थी और दूल्हे का स्वागत किया जा रहा था। सभी ओर खुशी का माहौल था। लेकिन तभी एक महिला पुलिस के साथ वहां आ धमकी। उत्तर प्रदेश मुथरा जिले के महावन थाना क्षेत्र की रहने वाली इस महिला ने बताया कि मुरादाबाद निवासी दूल्हे के साथ 27 अप्रैल 2021 को शादी हुई थी। महिला ने बताया कि पति की हरकतों के कारण वह मायके चली गई थी, लेकिन जैसे उसे पता चला कि उसका पति तीसरी शादी करने जा रहा है तो वह यहां पहुंच गई। इस बीच पुलिस ने दूल्हे से पूछताछ की तो वह घबराने लगा। वहां मौजूद दूल्हन पक्ष के लोग भी हक्के-बक्के रह गये। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही थी कि तभी महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा और उसने चप्पल निकालकर दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। वहां पहुंचे महिला के परिजनों ने भी दूल्हे पर हाथ साफ करने शुरू कर दिये। यहां तक कि वहां मौजूद दूल्हन पक्ष की महिलाओं ने भी उस पर जूते- चप्पल फेंकने शुरू कर दिये। उसके बाद पुलिस बड़ी मुश्किल से दूल्हे को वहां से बचाकर थाने ले गई।

पुलिस द्वारा पूछताछ में दूल्हे के चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। दूल्हा पैरा मिलिट्री फोर्स में कुक है। 2013 में उस पर एक महिला से दुष्कर्म के आरोप लगे थे। 2013 में ही उसने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी एक महिला से शादी की थी और कुछ समय बाद उसे तलाक दे दिया था। 27 अप्रैल 2021 को उसने फिर दूसरी शादी की थी जिसके साथ उसका तलाक नहीं हुआ था। अब यह शातिर दूल्हा गदरपुर में तीसरी शादी करने जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *