बॉलीवुड अभिनेता विक्रम गोखले का 77 वर्ष की उम्र में निधन

Slider उत्तराखंड

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhle) का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे 5 नवंबर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। विक्रम गोखले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले करीब 15 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही थी। उनकी बॉडी के कई पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर को बचाया ना जा सका और उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आज शाम 4 बजे विक्रम गोखले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके फैंस भी नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विक्रम गोखले ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 26 साल की उम्र में 1971 में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म परवाना से की थी। गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘अग्निपथ’ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ शामिल हैं। विक्रम गोखले ‘अग्निपथ’, दे दना दन, ‘हम दिल दे चुके समन’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बालगंधर्व सभागृह ले जाया जाएगा।