SDRF ने यमुना नदी और गोला नदी में बहे व्यक्तियों के शव बरामद किए

Slider उत्तराखंड

*जनपद उत्तरकाशी स्यानाचट्टी यमुना नदी मे गिरकर कल से लापता व्यक्ति का शव SDRF ने बरामद किया।*

कल देर शाम स्यानाचट्टी के निकट एक युवक पैर फिसलने से यमुना नदी मे गिरकर लापता हो गया था, जिला पुलिस द्वारा विगत दिवस उक्त युवक की गहन खोजबीन की गयी परन्तु युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।

आज प्रातः दिनांक 27.08.2022 को उक्त घटना के बावत थाना बड़कोट से SDRF को सूचना दी गयी।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक निरंजन बर्थवाल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर यमुना नदी मे गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया । SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से शव को नदी के बीच से किनारे पर लाया गया जिसके उपरान्त स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक व्यक्ति का नाम*

सुख बहादुर उम्र-46 पुत्र मन बहादुर
निवासी स्यानाचट्टी

*रेस्क्यू टीम का विवरण*

उप निरीक्षक निरंजन बर्थवाल
आरक्षी राजेश सिंह
आरक्षी संदीप सिंह
आरक्षी यशवंत सिंह
आरक्षी प्रवीन सिंह
पैरामीडिक्स सुलेमान
चालक सप्पन सिंह

*जनपद नैनीताल गोला नदी में कल से डूबे व्यक्ति के शव को SDRF टीम ने किया बरामद।*

आज दिनांक 27.08.2022 को थाना काठगोदाम द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया की कल से एक व्यक्ति गोला नदी में डूब गया है। उक्त व्यक्ति की तलाश कल से की जा रही है परन्तु कोई सफलता नही मिल पा रही है । सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनोहर रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पहुंचकर SDRF टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया व व्यक्ति के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक का नाम*

श्री विनोद तिवारी उम्र-61

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *