धूमधाम से मनाया गया 2 गढ़वाल राइफल बटालियन का स्थापना दिवस

Slider उत्तराखंड

*धूमधाम से मनाया गया 2 गढ़वाल राइफल बटालियन का स्थापना दिवस*

गढ़वाल रेजीमेंट की सबसे पुरानी बटालियन 2 गढ़वाल राइफल के पूर्व सैनिकों ने बटालियन का 122 वा स्थापना दिवस और 107 वा युद्ध सम्मान दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया। गढ़ी कैंट स्थित 12वीं गढ़वाल राइफल्स के प्रांगण में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गणेश जोशी (विधायक मसूरी) व बटालियन के पूर्व सीनियर अधिकारी कर्नल डीपीएस कठैत ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद सभी पूर्व सैनिकों ने बटालियन के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष सूबेदार सुरेंद्र सिंह गुसाई ने बटालियन के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बटालियन की स्थापना मार्च 1901 में गढ़वाल के लैंसडाउन में की गई थी। बटालियन के प्रथम विश्व युद्ध में शौर्य और वीरता के नए आयाम स्थापित किए । प्रथम विश्वयुद्ध के समय में राइफलमैन गब्बर सिंह नेगी को फ्रांस के न्यूज़ चैनल ने युद्ध में उनके उत्कृष्ट बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत सर्वोच्च सम्मान विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया था। श्री बिष्ट ने कहा कि आज़ादी के बाद भी युद्ध और आंतरिक सुरक्षा में बटालियन का देश के लिए अहम योगदान रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गणेश जोशी ने वीर नारियों को सम्मानित किया और उनके परिवार के बारे में बातचीत की। समारोह में सभी पूर्व सैनिकों ने बटालियन के साथ बिताए समय को एक दूसरे के साथ साझा किया और 12 गढ़वाल राइफल के जॉर्ज बैंड की धुन पर सभी पूर्व सैनिक जमकर थिरके और बैंड की धुन का लुफ्त उठाया।। इस अवसर पर मेजर कंडवाल ,सू. में. आ. कै.राम सिंह रावत ,सू. में. आ. कै.जयपाल सिंह नेगी, सू. में. आ. कै.वालेन्द्र सिंह,सू. में. आ. कै. सुरेन्द्र सिंह कंवासी, सू. में.उमेश नौटियाल, सू. कैलाश कोटनाला आदि सहित बटालियन के की पूर्व सैनिक और उनके परिवार जन कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *