यमकेश्वर : गट्टूगाड़ के कैम्प में खूनी संघर्ष एक कि मृत्यु तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Slider उत्तराखंड

ऋषिकेश/लक्ष्मण झूला

तीर्थ योगनगरी ऋषिकेश से लगे पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मणझूला के गट्टूगाड़ में बीती देर रात को चल रही बर्थडे पार्टी में कह सुनी के चलते खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में तीन लोगों ने एक कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने खूनी संघर्ष में हुई हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

आपको बता दे कि मामला पूरा पौड़ी जिले के गट्टूगाड़ यमकेश्वर विकासखंड क्षेत्र में बीती रात 12ः30 बजे के आसपास इस सनसनीखेज वारदात को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया। इस खूनी संघर्ष को लेकर लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह नामक व्यक्ति का शिवालिक नाम से कैंप है। बीती रात के मध्य शिवालिक कैंप संचालक अपने पड़ोसी एकलव्य कैंप संचालक से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार एकलव्य कैंप के लोग शिवालिक कैंप में घुस आये थे। जिसको लेकर कैंप कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (22) निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने बुरी तरह जख्मी कर्मचारी को गंभीर हालत में एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद थाना लक्षण झूला  पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा अब विवाद किस कारण हुआ इसकी छानबीन में लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *