दिल्ली:
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वैली ऑफ वर्ड्स साहित्य एवं कला महोत्सव (VoW~शब्दावली) के दसवें संस्करण के लोगो ‘दशम’ तथा वेबसाइट का विमोचन तथा VoW बुक अवार्ड्स 2026 के लिए नामांकन प्रारंभ की घोषणा की गई। श्री हरदीप पुरी ने अखिल भारतीय स्तर पर साहित्य एवं कला के व्यापक महोत्सव के आयोजन के लिए VoW की नेतृत्व टीम की सराहना की। साहित्यिक उत्कृष्टता के दस वर्षों के उत्सव के रूप में, वैली ऑफ वर्ड्स ने ‘दशम’ – अपने दशक पूर्ति के लोगो को प्रस्तुत किया, जिसका शुभारंभ माननीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा किया गया।
VoW के फ़ेस्टिवल डायरेक्टर संजीव चोपड़ा ने दशम पर विशेष प्रेसेंटेशन प्रस्तुत की। VoW 2026 संस्करण की एक प्रमुख विशेषता ‘दस’ पर केंद्रित है। अतः ‘इति नाट्य’ में प्रस्तुत नाटक दशावतार पर आधारित होंगे, गुरु गोबिंद सिंह जी की रचनाओं का संग्रह ‘दशम ग्रंथ’ एक मुख्य सत्र के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। मानव जाति के इतिहास को आकार देने में दस आज्ञाओं (Ten Commandments) के प्रभाव के साथ-साथ बौद्ध धर्म की दस पारमिताओं पर भी चर्चा की जाएगी।
VoX populi में दलबदल विरोधी कानून वाली दसवीं अनुसूची केंद्र में होगी, और मिलिट्री हिस्ट्री वर्टिकल में गोवा अभियान को याद किया जाएगा, क्योंकि उल्लेखनीय है कि गोवा को दसवें संविधान संशोधन के माध्यम से भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया था।
माननीय मंत्री ने उपस्थित सभी सदस्यों को अपनी पुस्तक ‘पेरिलस इंटरवेंशंस: सिक्योरिटी काउंसिल एंड द पॉलिटिक्स ऑफ कैओस’ की प्रति भेंट की।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे:
लेफ्टिनेंट जनरल पीजेएस पन्नू
संदीप उन्नीथन
कर्नल अनुराग अवस्थी
प्रदीप फेलोज़
रश्मि चोपड़ा
अंकुर बिसेन
प्रोफेसर अमना मिर्ज़ा
अंजुम शर्मा
हेमंत अरोड़ा
गगन सिन्हा
बृजेश त्रिपाठी
बिक्रम सिंह
धनंजय त्रिपाठी
यौवनिका चोपड़ा
शालिनी बुटोला
