माणा के निकट हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों को बचाने का अभियान जारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे जोशीमठ जाना घायलों का हालचाल ।
उत्तराखंड के माणा क्षेत्र के पास हुए एक भयावह हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, राहत कार्य के दौरान 14 और श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इन सभी श्रमिकों को तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, ताकि उनका उपचार किया जा सके और वे जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लौट सकें।
अभी तक कुल 47 श्रमिकों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जोशीमठ पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने घायल मजदूरों का हालचाल पूछा और अधिकारियों को घायल मजदूरों को सभी सुविधा देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि बचाव दल पूरी तरह से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है तांकि किसी भी श्रमिक को कोई बड़ी चोट न लगे और वे जल्द से जल्द बचे हुए सभी मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सकें। हालांकि, बचाव कार्य अभी भी जारी है, और फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी शीघ्र बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं।
इस घटना में गंभीर रूप से घायल तीन श्रमिकों को तुरंत आर्मी चिकित्सालय, ज्योतिर्मठ भेजा गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि राहत कार्य में सेना, पुलिस और अन्य स्थानीय एजेंसियां पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
फंसे हुए अन्य श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के लिए बचाव कार्य जोरों पर है, और प्रशासन आश्वस्त है कि शेष श्रमिकों को भी शीघ्र निकाला जाएगा