गिर नेशनल पार्क में 5 शेरों की मौत से वन विभाग अलर्ट, बेबेसिया वायरस से 2 शावकों की गई जान
गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में 5 शेरों की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मृत शेरों में 2 शावकों की मौत बेबेसिया वायरस संक्रमण के कारण हुई है, जबकि एक शेर की मौत आपसी संघर्ष में बताई जा रही है। वहीं 2 वयस्क शेरों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।
जानकारी के अनुसार, ये घटनाएं पूर्वी और पश्चिमी गिर क्षेत्र में सामने आई हैं। मामले के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए संक्रमित शेरों के परिवारों को आइसोलेट कर निगरानी शुरू कर दी है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बेबेसिया वायरस के मामले हर साल कुछ संख्या में सामने आते हैं और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। विभाग लगातार शेरों की स्वास्थ्य जांच और मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
गिर नेशनल पार्क एशियाई शेरों का सबसे बड़ा प्राकृतिक आवास माना जाता है, ऐसे में लगातार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
#GirNationalPark #Gujarat #Lion #WildlifeNews #ForestDepartment
