बागेश्वर में 1 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Slider उत्तराखंड

बागेश्वर:

उत्तराखंड मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम संबंधी चेतावनी को देखते हुए जनपद बागेश्वर में 01 जुलाई 2026 (बुधवार) को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के अनुसार जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्र उक्त तिथि को बंद रहेंगे।

 

प्रशासन द्वारा यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संभावित खराब मौसम एवं आपदा जोखिम को देखते हुए लिया गया है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे मौसम विभाग की ताज़ा चेतावनियों का पालन करें और आवश्यक सतर्कता बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *