कोषागार कर्मचारी संगठन अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री

Slider उत्तराखंड

कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री

हरिद्वार। कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड का प्रांतीय अधिवेशन जनपद हरिद्वार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन का आयोजन जनपद अध्यक्ष विकास कुमार त्यागी एवं जिला मंत्री विनय कुमार सैनी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्वाचन में नरेंद्र सिंह नेगी को प्रांतीय अध्यक्ष तथा दिवाकर कोठारी को प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदीप ध्यानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तनुजा बहुगुणा महिला उपाध्यक्ष, विजयपाल चौहान उपाध्यक्ष, देवेंद्र गौड़ कोषाध्यक्ष एवं अरविंद कुमार ऑडिटर निर्वाचित हुए।

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री पी.सी. सैनी एवं सहायक चुनाव आयुक्त श्री राजीव गुप्ता ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराते हुए चुनाव परिणाम घोषित किए। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए कर्मचारियों की जायज मांगों को शासन एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण प्रसाद थपलियाल एवं श्री रजनीश गुप्ता द्वारा किया। इस अवसर पर मोहित पाल, पंकज गुप्ता, अनिरुद्ध शर्मा, योगेश गुप्ता, सुशील जोशन, चाहत जोशी एवं महावीर त्यागी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *