
लोकभवन में हुई मुलाकात, विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोकभवन में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री और राज्यपाल की इस मुलाकात के दौरान वर्तमान विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
