उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल का आकस्मिक निधन

Slider उत्तराखंड

देहरादून: 

ऋषिकेश दैनिक जागरण के प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल का आज देहात हो गया हैं। पत्रकार दुर्गा नौटियाल लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे।

दुर्गा नौटियाल अपने हसमुख कार्यशैली से जाने जाते रहे हैं। दुर्गा नौटियाल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखनी व जमीनी हकीकत से खबरों के माध्यम से  सरकार व जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

आज उनके आकस्मिक निधन से उत्तराखंड ही नहीं देश के पत्रकारिता जगत को बडी हानी हुई है।

वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल जी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी दुर्गा नौटियाल के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *