देहरादून:-
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए संगठन महामंत्री अजय कुमार को राजस्थान का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। यह निर्णय हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की उत्तराखंड में हुई गतिविधियों के बाद लिया गया है।
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के हालिया देहरादून दौरे के बाद हुए महत्वपूर्ण संगठनात्मक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इधर, पिछले कुछ समय से उत्तराखंड भाजपा की राजनीति में उर्मिला सनावर से जुड़े घटनाक्रम और उनके सोशल मीडिया बयानों पर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े बयानों से काफी चर्चा बटोरी थी। सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर उन्होंने भाजपा के कुछ वीवीआईपी नेताओं तथा स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर कई दावे किए थे, जिसके बाद पार्टी और राजनीतिक हलकों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
ऐसे माहौल में संगठन महामंत्री अजय कुमार को उत्तराखंड से राजस्थान भेजे जाने के फैसले को राजनीतिक विश्लेषक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देख रहे हैं। हालांकि भाजपा की ओर से इसे नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, लेकिन इस बदलाव ने प्रदेश भाजपा के भीतर नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
आने वाले दिनों में उत्तराखंड भाजपा संगठन में अन्य बदलाव होते हैं या नहीं, इस पर भी राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नजर बनी हुई है।
