केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम और सीएम धामी को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

देहरादून उत्तराखंड में उस समय हड़कंप मच गया, जब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के साथ-साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल सामने आया। धमकी मिलने के बाद राज्य की सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सतर्क हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल देहरादून, मसूरी […]

Continue Reading

कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून: मुख्यमंत्री सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत है। उन्होंने […]

Continue Reading

उत्तराखंड ने किसानों की आय वृद्धि के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम […]

Continue Reading

सीएम धामी का एक्शन : हरिद्वार भूमि घोटाले में 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के संकल्प के तहत हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई है। विजिलेंस की विस्तृत जांच में आपराधिक षड्यंत्र एवं धोखाधड़ी के माध्यम से भूमि क्रय-विक्रय कर नगर निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए […]

Continue Reading

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

ऊधम सिंह नगर :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर प्रतियोगिता से संबंधित विभिन्न तैयारियों, खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा […]

Continue Reading

दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को सीएम धामी ने श्रधांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय श्री जसपाल राणा के देहरादून आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

ऋषिकेश : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं से यात्रा का […]

Continue Reading

उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अजय कुमार को राजस्थान का दायित्व

देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए संगठन महामंत्री अजय कुमार को राजस्थान का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। यह निर्णय हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की उत्तराखंड में हुई गतिविधियों के बाद लिया गया है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के […]

Continue Reading

देश के 27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” का […]

Continue Reading

लैंसडाउन से बीजेपी विधायक दिलीप रावत रामनगर के बड़े बड़े व्यपारियों पर भड़के

लैंसडाउन :  लैंसडाउन से विधायक दिलीप सिंह रावत ने आरोप लगाया है कि रामनगर के कुछ प्रभावशाली व्यवसायी नहीं चाहते कि पाखरो-लैंसडाउन गेट पूरी तरह खोला जाए। उनका कहना है कि यदि यह गेट सक्रिय हो जाता है, तो कॉर्बेट आने वाले पर्यटकों का बड़ा हिस्सा लैंसडाउन की ओर रुख करेगा, जिससे स्थानीय पर्यटन और […]

Continue Reading