देहरादून:
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन के संवाद अभियान के समापन का अवसर भी ख़ास होने वाला हैं, कैसा हो मेरे सपनो का उत्तराखण्ड? विषय पर 267744 निबंध लिख कर सरकार को सुझाव देने वाले इन विद्यार्थियों मे से चयनित 140 छात्र छात्राओ के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 18 सितम्बर को संवाद करेंगे।
संवाद से पहले वरिष्ठ आईएएस जो कि विभिन्न विभागो के प्रमुख भी हैं वो भी इस जेन जी युवाओं के साथ संवाद करें ऐसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देशित किया है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, वन पर्यावरण, स्वरोजगार, पलायन, लोक निर्माण, आईटी, पर्यटन, महिला बाळ विकास आदि विभागों के प्रमुख पहले युवाओ के साथ बैठकर उनके सुझावों को सुनेंगे उसके उपरांत मुख्यमंत्री को अवगत कराएँगे।
मुख्यमंत्री श्री धामी कह चुके हैं कि युवा विद्यार्थियों के विचारों को सरकार अपनी नीति निर्धारण का हिस्सा बनायेगी.।
140 युवा विद्यार्थियो को मिलेगी 2 लाख तक कि करियार स्कालरशिप
सीएम युवा विद्यार्थी मंथन अभियान कि शुरुआत 10 अगस्त को हुई थी जिसमे मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से संवाद कर राज्य के विकास में विचार भेजनें का आग्रह किया था और ये घोषणा कि थी कि श्रेष्ठ विचार देने वाले युवा विद्यार्थियों को 12 वी के बाद उनके करियार कोचिंग के लिए दो लाख रु तक कि स्कॉलरशिप दी जाएगी.।
देश में पहली बार युवा विद्यर्थीयो के साथ व्यापक संवाद
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन अभियान देश का पहला ऐसा अभियान है जिसमे राज्य के करीब 3 लाख ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियो में से 267744 विद्यार्थीयों ने अपने विचार सरकार को ऑनलाइन पोर्टल पर भेज कर अपनी भागेदारी का प्रमाणपत्र हासिल किया. इनमे से 140 श्रेष्ठ विचार व्यक्त करने वाले युवाओं का चयन एक विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया है.. Cm धामी ने स्वयं विद्यार्थियों के पास जाकर विभिन्न नगरो में उनके लिखें विचारों पर उनकी राय जानी है..।
मुख्यमंत्री धामी कहते है. युवा ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे..
हम इन्हे इंडियन जेनरेशन मानते हैं और इनके साथ वैचारिक मंथन करने से बहुत से नये विचार जाने हैं ये पीढ़ी उत्तराखण्ड का भविष्य हैं, कैसा हो मेरे सपनो का उत्तराखण्ड?विषय पर सार्थक सकारात्मक संवाद हुआ हैं, अब इस अभियान के अंतिम चरण में हमने शासन के वरिष्ठ आईएएस को भी शामिल किया हैं कि वो भी इनके साथ बैठकर इनके विजन को इनके विचारों को सुने, अच्छे विचारों को हम अपनी नीतियों में शामिल करेंगे, हमारी सरकार, युवाओं के साथ संवाद में विश्वास के साथ चलती रही है, पीएम मोदी ने जो 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन दिया हैं, देव भूमि के युवा भी इसमें अपना योगदान देंगे।
