लैंसडाउन में ‘पहाड़ से पोडियम’ की शुरुआत, 100 बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने की पहल

Slider उत्तराखंड

लैंसडाउन में ‘पहाड़ से पोडियम’ की शुरुआत, 100 बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने की पहल

लैंसडाउन:  भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल शैलेंद्र थपलियाल ने दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ‘भारतविजय स्पोर्ट्स फाउंडेशन’ की शुरुआत की है। फाउंडेशन के पहले कार्यक्रम ‘पहाड़ से पोडियम’ का शुभारंभ 26 अक्टूबर को लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के मैदान में रेजिमेंट के कर्नल द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत 12 से 14 वर्ष की आयु के 100 बच्चों को खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 27 अप्रैल 2027 को आयोजित होने वाले ‘पोडियम डे’ तक बच्चों के लिए कुल 100 प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक बच्चे को रनिंग शूज, ट्रैकसूट, टी-शर्ट और शॉर्ट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही हर प्रशिक्षण सत्र में बच्चों को पौष्टिक नाश्ता भी दिया जाएगा।

फाउंडेशन के अनुसार, खेलों के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की यह पूरी पहल उनके परिवारों के लिए निःशुल्क है। ‘पहाड़ से पोडियम’ का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन, आवश्यक संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। यह पहल पहाड़ के बच्चों को खेल के मैदान से पोडियम तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *