जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में छोड़े गए दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड

Slider उत्तराखंड

जैसलमेर:

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि राजस्थान के जैसलमेर स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क के सैम क्षेत्र में आज सुबह दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) को छोड़ा गया।

मंत्री के अनुसार, यह कदम राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की आबादी को फिर से स्थापित करने के प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और ग्राउंड स्टाफ की करीब एक दशक की मेहनत और निरंतर प्रयास शामिल रहे हैं।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि टीमों ने वर्षों तक काम कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में फिर से बसाया जा सके।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि इससे वैज्ञानिक समुदाय को ग्रेट इंडियन बस्टर्ड सहित विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिए काम करने में सहयोग मिला है।

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भारत की प्रमुख संकटग्रस्त पक्षी प्रजातियों में शामिल है और इसके संरक्षण के लिए राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *