उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की लेंगे जगह

Slider उत्तराखंड

उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की लेंगे जगह

उत्तराखंड। मध्य प्रदेश के बालाघाट से लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह पदभार संभालेंगे।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं। वह बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में वन, परिवहन, खनिज साधन, स्कूल शिक्षा और जेल जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है।

डॉ. बिसेन की नियुक्ति के साथ उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिलने जा रहा है। उनके प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए अब राज्य में उनके कार्यकाल को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *