Exclusive: होली के रंगों से रंग आये पूर्व मुख्यमंत्रियों को सीएम धामी

Slider उत्तराखंड

देहरादून : 

आज होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। होली के पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दी। होली की सुबह से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होली खेने वालों का मुख्यमंत्री आवास पर तांता लगा हुआ था ।

मुख्यमंत्री धामी ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जा कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी । होली के मौके पर सीएम धामी ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी।

वही डिफेंस कॉलोनी में ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के घर जाकर उन्हें रंग लगा कर होली की शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर सीएम धामी पहुंचे । पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के परिवार जनों व वहां मौजूद मिलने वालों को होली की बधाई दी।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी से मिल उनके आवास पर होली की शुभकामनाएं दी

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भी मिले और उनको सपरिवार होली की शुभकामनाएं व बधाई दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री व पौड़ी गढ़वाल सांसद तीर्थ सिंह रावत भी मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *