हरिद्वार: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का अभिनंदन

Slider उत्तराखंड

हरिद्वार: 
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की दिन रात की लगातार मेहनत को देखकर मैं अपनी थकान भूल जाता था। चुनाव प्रचार के दिनों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो अपार स्नेह और परिश्रम किया, उन दिनों को याद करके आंखे नम हो जाती है। कार्यकर्ताओं के प्रेम से अभिभूत हूं। कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि हरिद्वार लोकसभा सीट भाजपा बड़े भारी मतों के अंतर से जीतने जा रही है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्टी के पदाधिकारियों, संयोजकों, सहसंयोजकों और मतदाताओं का हृदय की गहराईयों से धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया।
हरिद्वार जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान और चुनाव समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रूड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति सहित तमाम विधानसभा के संयोजकों, सहसंयोजकों और सभी मोर्चो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के बाद से समूची भाजपा एकजुट नजर आई। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्साह को दोगुना कर दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार लोकसभा सीट में जीत दर्ज करने के लिए अपार उत्साह दिखाया। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हो रही है। आपके प्रयासों से भाजपा बड़े अंतर से हरिद्वार सीट में जीत दर्ज कर रही है। धन्यवाद ज्ञापन और समीक्षा बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशुतोश शर्मा, आशु चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता व तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *