इजराइली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत

Slider उत्तराखंड

ईरान से बड़ी खबर सामने आई है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के इजरायली हमले में मारे जाने की खबर सामने आई है। इस दावे की पुष्टि पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की, जिसके बाद ईरान की सरकारी मीडिया IRIB News ने भी इसे स्वीकार कर लिया। हालांकि, अब तक ईरान की आधिकारिक सरकार की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। खामेनेई की मौत पर 40 दिन के राष्ट्रीय शोक और 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

ईरानी सरकारी प्रसारक IRIB News के अनुसार, Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने जारी बयान में खामेनेई को “इस्लामी क्रांति के शहीदों के सरदार” बताते हुए उनके निधन की पुष्टि की है। बयान में कहा गया कि रमजान के पवित्र महीने में उन्हें “शहादत” का दर्जा मिला है। IRGC ने इसे इस्लाम और ईरान की राह में दिया गया सर्वोच्च बलिदान बताया है।

वहीं, Fars News Agency की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने देशभर में 40 दिनों के सार्वजनिक शोक का ऐलान किया है। इसके साथ ही सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की गई हैं। देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जा रही हैं।

IRGC ने अपने बयान में कहा कि ईरान ने एक महान और दूरदर्शी नेता को खो दिया है, जिन्होंने अत्याचार के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई। संगठन ने कहा कि उनकी शहादत इस्लाम और राष्ट्र के लिए एक नई प्रेरणा बनेगी और उनका मार्ग पहले से अधिक शक्ति के साथ जारी रहेगा। खामेनेई की मौत के बाद क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति पर भी गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *