लोकविधान 2.0 का देहरादून में भव्य समापन, 8 राज्यों के 1,300 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Slider उत्तराखंड

देहरादून:

उत्तराखंड के देहरादून में ग्राफिक एरा विश्विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय लोकविधान 2.0 का समापन यादगार समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में 8 राज्यों के 105 से अधिक संस्थानों से 1,300 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान 13 कमेटियों में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कार्यक्रम कार्यान्वयन, जनगणना एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव श्री दीपक कुमार शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों की सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लोकविधान 2.0 से सामने आए विचारों, दृष्टिकोणों और सुझावों को उत्तराखंड सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

समारोह में प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) संतोष एस. सराफ, प्रो. (डॉ.) बी. एस. बिष्ट, डॉ. प्रभा लामा, डॉ. गौरव डिमरी और डॉ. भारती शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की गरिमा यूथ पार्लियामेंट सोसाइटी (YPS) के संस्थापक एवं गर्वित पूर्व छात्र शुभराज चौधरी और विशाल कंसल की उपस्थिति से भी बढ़ी।

समापन समारोह का संचालन YPS लीड्स मो. अर्शिल, अरुणाक्ष और ध्रुव चौहान ने किया, जबकि ऋषिका और लवलेश ने एंकरिंग की।

लोकविधान 2.0 ने युवाओं को संवाद, विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक सहभागिता का मंच प्रदान करते हुए विकसित भारत 2047 की दिशा में युवा सोच और सामूहिक भागीदारी को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *