मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद

देहरादून:  सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, विशिष्ट खानपान, प्राकृतिक सौंदर्य, अनछुए पर्यटन स्थलों और स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म की व्यापक पहुंच और युवाओं की रचनात्मक क्षमता के माध्यम से उत्तराखंड की पहचान को वैश्विक […]

Continue Reading

सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार

देहरादून/चंपावत: उत्तराखण्ड में शासन को प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नई पहल की है। इसी क्रम में आज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चम्पावत जनपद के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक […]

Continue Reading

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

देहरादून: चीन के शंघाई में 22 से 27 सितम्बर, 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स तथा देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजायन तकनीकी कौशल में रजत […]

Continue Reading

प्रदेश के 54 ऐतिहासिक धारा-नौलों का होगा वैज्ञानिक संरक्षण

पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत SARRA की राज्य स्तरीय कार्यशाला में ‘ज़ीरो-सीमेंट’ वास्तुकला और स्प्रिंगशेड विज्ञान पर मिला तकनीकी प्रशिक्षण उत्तराखंड की प्राचीन जल विरासत को संरक्षित करने की दिशा में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) ने जलागम प्रबंधन निदेशालय, देहरादून में “पारंपरिक धारा-नौलों का […]

Continue Reading

पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी द्वारा संचालित चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया। इनमें जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (JIM&WS), पहलगाम के साथ संयुक्त रूप से संचालित माउंट एकांकागुआ अभियान भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने सभी पर्वतारोहियों को सफल अभियानों […]

Continue Reading

पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र

हरिद्वार, 23 सितम्बर, 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पतंजलि वेलनेस योगग्राम, ग्राम औरंगाबाद, हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने गुरुकुलम् के शुभारंभ पर योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण तथा समस्त पतंजलि परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार हमारी आस्था, […]

Continue Reading

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा सचिव की पहल मलेशिया के साथ भाषाई सम्बन्धों से मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली : उत्तराखंड शासन में सचिव संस्कृत शिक्षा, दीपक कुमार ने नई दिल्ली स्थित मलेशिया गणराज्य के उच्चायोग मे चार्ज डी affair शरीफा एज्नीदा वफा से भेंट की। इस भेंट के क्रम में दोनों ने भारत और मलेशिया के बीच उत्तराखंड राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के उत्थान-प्रचार/प्रसार के साथ-साथ द्विपक्षीय सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक […]

Continue Reading

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह […]

Continue Reading

सीएम धामी देंगे युवाओं को दो दो लाख कि स्कॉलरशिप

देहरादून:  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन के संवाद अभियान के समापन का अवसर भी ख़ास होने वाला हैं, कैसा हो मेरे सपनो का उत्तराखण्ड? विषय पर 267744 निबंध लिख कर सरकार को सुझाव देने वाले इन विद्यार्थियों मे से चयनित 140 छात्र छात्राओ के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 18 सितम्बर को संवाद करेंगे। संवाद […]

Continue Reading

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा भूचाल! हरीश रावत के इस्तीफे के बाद उठे कई सवाल

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा भूचाल! हरीश रावत के इस्तीफे के बाद उठे कई सवाल देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले […]

Continue Reading