देहरादून:
हाल ही में शशि रंजन कुमार द्वारा लिखित पुस्तक “The Decline of the Hindu Civilization” के अवसर पर Book World में एक संक्षिप्त पुस्तक हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लेखक ने अपनी पुस्तक के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और उपस्थित पाठकों के साथ विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान लेखक ने भारतीय सभ्यता के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयामों पर विस्तार से चर्चा की, जिससे पाठकों को विषय की गहराई को समझने का अवसर मिला। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लेखक से सीधे संवाद कर अपने विचार एवं प्रश्न साझा किए।
यह संवादात्मक सत्र अत्यंत सुखद और ज्ञानवर्धक रहा। देहरादून के पुस्तक प्रेमियों ने इस अवसर की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।
