सपा नेता दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

Slider उत्तराखंड

लखनऊ :

उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महज 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले प्रतीक यादव फिटनेस और हेल्थ को लेकर काफी सजग माने जाते थे।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वहीं उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर हैं।

राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण प्रतीक यादव हमेशा चर्चा में रहे। वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई भी थे।

इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *