VAC परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया

Slider उत्तराखंड

Vrindavan Ayurveda Chikitsalyam, Baddi, Himanchal Pradesh में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन

21 जून 2026 को VAC परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को सभी ने दिल से अपनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद कॉमन योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया गया, जिसमें हमारे मरीजों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भारत के विभिन्न हिस्सों से आए गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में सभी ने वार्म-अप, आसन, प्राणायाम और ध्यान किया। मरीजों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि योग हर उम्र और हर स्थिति में स्वास्थ्य का साथी है। स्टाफ और अतिथियों ने मिलकर सूर्य नमस्कार और समूह योगाभ्यास किया, जिससे पूरे मैदान में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बन गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ जीवन की शपथ ली। VAC परिवार ने संकल्प लिया कि योग को हम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।

इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और स्वयंसेवकों का दिल से धन्यवाद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *