काशीपुर:
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर काशीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाली इस तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आग्रह किया गया है।
मेयर दीपक बाली ने बताया कि तिरंगा यात्रा के अवसर पर अंबिका चौक पर 135 फीट ऊंचे तिरंगा झंडे का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
मेयर ने काशीपुर की समस्त जनता से अपील की है कि वे देशभक्ति के इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश देगा।
