हिमाचल के पांवटा साहिब में विहंग सिखों का जत्था, उत्तराखंड आने की जिद पर अड़ा

Slider उत्तराखंड

पांवटा साहिब/रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग के नगरासू के गुरुद्वारा में हाल ही में हुए हंगामे के बाद और कर्णप्रयाग में हुई तलवारबाजी से उपजे हंगामे की घटना के बाद अब विहंग सिखों का एक बड़ा समूह उत्तराखंड में प्रवेश करने की जिद पर अड़ गया है। जानकारी के अनुसार, यह जत्था हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब क्षेत्र में मौजूद है और उत्तराखंड जाने की मांग कर रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दोनों राज्यों की पुलिस के साथ-साथ आईटीबीपी (ITBP) के जवानों को भी सीमा पर तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि शांति और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती के चलते आने-जाने वाले लोगों की भी निगरानी की जा रही है।

फिलहाल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सतर्क हैं तथा मामले के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *