दूल्हे के दुल्हन को गोद में उठाने पर गुस्साई दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Slider उत्तराखंड

विवाह के मंच पर फिल्मी स्टाइल के चक्कर में…दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया तो भड़की दुल्हन, शादी में मिले दहेज को वापस लकर खाली लौटाई बारात 

उत्तर प्रदेश के संभल से एक विवाह समारोह में स्टेज पर वर ने वधु को फ़िल्मी स्टाइल में गोद पर उठा लिया जिससे दुल्हन को गुस्सा आ गया। दूल्हे की इस हरकत से भड़की दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। तमतमाई दुल्हन को परिजनों ने काफी समझने की कोशिश की परंतु दुल्हन शादी के मंडप में वपास जाने के लिए तैयार नहीं हुई । इसके बाद वर और वधु पक्षों के बीच पंचायत की गई।  जिसके बाद दूल्हे पक्ष को शादी में मिले दहेज की रकम को वापस करके खाली हाथ ही बरात वापस ले जानी पड़ी।

ये घटना उत्तर प्रदेश के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र की है जहाँ  सकतपुर गांव में सतुपुरा से 13 मार्च की रात को बारात आई थी। जिसमें दुल्हन पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। बैंड बाजे के साथ नाचते बारातियों की खुशी और रस्में शुरू हुईं साथ ही दूल्हा व दुल्हन मंच पर पहुंचे। शादी में आये मेहमानों दावत के पंडाल में खाने का आनंद ले रहे थे। DJ में शंख ध्वनि के साथ दूल्हा दुल्हन की जयमाला के कार्यक्रम ही चल रहा था कि दुल्हा भावनाओं में बह कर दुल्हन को अपनी गोद में उठा लेता है। जिसके बाद दुल्हन की नाराजगी इतनी बढ़ गयी कि बारात को खाली हाथ ही वापस जाना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *