Chief Minister Pushkar Singh Dhami welcomed Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया स्वागत

Slider उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया स्वागत, चारधाम प्रसाद और ‘हाउस ऑफ हिमालया’ उत्पाद किए भेंट

देहरादून, रविवार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने श्री सैनी को चारधाम यात्रा का पवित्र प्रसाद तथा देवभूमि उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालया’ के स्थानीय उत्पाद भी भेंट स्वरूप प्रदान किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच दोनों राज्यों से जुड़े समसामयिक विषयों और आपसी हितों पर गहन चर्चा भी हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, पर्यटन संवर्धन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

यह शिष्टाचार भेंट न केवल दोनों राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय को मजबूती प्रदान करती है, बल्कि क्षेत्रीय विकास के साझा दृष्टिकोण को भी उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *