देहरादून:
वैली ऑफ़ वर्ड्स-शब्दावली द्वारा हिन्दी साहित्य, इंग्लिश लिटरेचर, युवा वयस्कों और बच्चों के साहित्य की कुल 8 श्रेणियों में REC-VoW बुक अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा की गई। भारत के सबसे व्यापक स्वतंत्र साहित्य पुरुस्कारों के लिए विशिष्ट पहचान बनाने वाले वैली ऑफ़ वर्ड्स फ़ेस्टिवल का यह 10वाँ संस्करण है। प्रत्येक विजेता को 1 लाख भारतीय रुपये एवं विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किये जाने के साथ ही 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित होने वाले सिग्नेचर फ़ेस्टिवल में एक विशेष चर्चा सत्र में भी आमंत्रित किया जाएगा।
वर्ष 2026 में देशभर के 75 प्रकाशकों द्वारा 600 से अधिक पुस्तकों के नामांकन VoW बुक अवॉर्ड्स के लिए प्राप्त हुए। सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन नामित पुस्तकों के गहन अध्ययन और समीक्षा के तीन स्तरों से होकर गुजरता है। जिसमें शॉर्टलिस्ट और विजेता के चयन में बतौर जूरी VoW बुक अवॉर्ड्स के पूर्व विजेता शामिल होते हैं। शॉर्टलिस्ट हुए सभी लेखकों के साक्षात्कार VoW की वार्षिक पत्रिका VoWels में प्रकाशित होंगे।
REC-VoW बुक अवॉर्ड्स 2026 के संबंध में फ़ेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. संजीव चोपड़ा ने कहा, “पूर्व वर्षों की भाँति ही इस बार भी प्रकाशकों ने बड़ी संख्या में पुस्तकें नामित की। साथ ही जूरी के सभी सदस्यों का भी हम धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने गहन अध्ययन के पश्चात उत्कृष्ट पुस्तकों का चयन किया। इस वर्ष चयनित प्रत्येक पुस्तक ऐसे मुद्दों को संबोधित करती है, जो हमें स्वयं को और हमारे आसपास की दुनिया को बेहतर समझने में सहायता करते हैं। हम सभी विजेता लेखकों से देहरादून में चर्चा करने और उनके काम को पाठकों, दर्शकों, श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हैं।”
REC-VoW बुक अवार्ड्स 2026 के विजेता हैं:
अंग्रेजी कथा
ऑवर फ़्रेंड्स इन गुड हाउसेस् – राहुल पंडिता (हार्पर कॉलिन्स)
अंग्
