गजल गायक पंकज उधास का 72 वर्ष की उम्र में निधन

Slider उत्तराखंड

 

मसहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। गजल गायक पंकज उधास लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे रहे थे। पंकज उधास के परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की खबर दी है। उनके परिवार से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है- ‘बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दु:खद निधन की जानकारी देते हुए बहुत दुखी हैं। पंकज उधास जी किस लंबी बीमारी से जूझ रहे थे इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई थी।

पंकज उधास की मृत्यु आज सुबह लगभग 11 बजे मुंबई में हुई। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में लंबी बीमारी के चलते भर्ती थे। इसी अस्पताल में पंकज उधास ने आखिरी सांस ली। पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे पा रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *