हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Slider उत्तराखंड

हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन टूटने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

आपको बता दें कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बीते सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई थी।  बैठक से पहले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के वरिष्ठ नेता नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राज्य में दोनों सहयोगी दलों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की थी।

वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हरियाणा में भाजपा नेताओं का एक गुट इस गठबंधन का विरोध कर रहा था। बता दें कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। जजपा ने विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के साथ गठबंधन किया था। पर इस लोकसभा चुनाव में जजपा को भारतीय जनता पार्टी से कोई भी लोकसभा सीटों पर जगह नहीं मिली और ये गठबंधन आज टूट गया है। जिसके चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *