हरियाणा में कई जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर 13 फरवरी तक रोक

Slider उत्तराखंड

पंजाब और हरियाणा के किसानों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने का मन बना लिया है। इस बार किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली में प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसे लेक कर हरियाणा सरकार का रुख सख्त दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ मुख्य मार्गों की बाड़ेबंदी कर दी गई है तो वहीं अब हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

हरियाणा सरकार ने किसानों को रोकने के लिए अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अधिकतर क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर, मोबाइल फोन के नेटवर्क पर दिए जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं पर हाल फिलहाल रोक लगा दी हैं। यह आदेश  11 फरवरी के सुबह 6 बजे से 13 फरवरी की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगी। साथ ही दिल्ली जाने वाले हाइवे पर भी चौकसी बढ़ा दी गई हैं। तांकि किसानों को जगह जगह पर रोका जसके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *