फेसबुक कमेंट्स को लेकर व्यापारी को धमकी देने का आरोप, मोहम्मद दीपक गिरफ्तार

Slider उत्तराखंड

कोटद्वार:

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में फेसबुक पर किए गए कमेंट्स को लेकर एक व्यापारी को कथित तौर पर धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहम्मद दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोप है कि फेसबुक पर किए गए कमेंट्स को लेकर मोहम्मद दीपक गंगादत्त जोशी मार्ग स्थित एक साड़ी की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारी को कथित तौर पर धमकी दी।

घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मोहम्मद दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *